दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत का आज बर्थ एनिवर्सरी है, सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना जिला में हुआ था। सुशांत ने अपने एक्टिंग का जलवा छोटे पर्दे पर ही दिखा दिया था ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से उन्होंने खूब वाह वाही बटोरी थी उसके बाद बड़े पर्दे भी उन्होंने काफी हिट फिल्मे दी थी और फैंस के दिलों पर राज करने लगे थे, लेकिन सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर सुशांत यूँ दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे… ये किसी ने भी अपने सपने में भी नही सोचा था, 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था । सुशांत के मृत पड़े शरीर की फोटो और वीडियोज खूब वायरल हुई थी। बता दे की सीबीआई ईसकी जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई भी रीजल्ट नही आया है, सुशांत के फैंस अभी भी न्याय की मांग कर रहे है।
सुशांत सिंह राजपूत की टॉप 5 फिल्मे जो उनके फैंस को हमेशा रहेंगी याद….
काई पो छे

काई पो छे से सुशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की थी। इसी फिल्म के साथ ही सुशांत ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। ये फिल्म साल 2013 मे आई थी और ये चेतन भगत के उपन्यास ‘3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित थी। ये फिल्म तीन दोस्तों के जीवन पर आधारित थी, इस फिल्म में सुशांत ने ईशान का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया था। और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिलों में जगह बना ली थी।
केदारनाथ

केदारनाथ से एक्ट्रेस ‘सारा अली खान’ अपने कॅरिअर की शुरूवात की, इसमे सुशांत ने मंसूर का मुख्य किरदार निभाया था, ये फिल्म उत्तराखंड में आई विनाशकारी बाढ़ पर आधारित है, ये फिल्म साल 2018 मे आई थी। सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत की केमिस्ट्री बेहद शानदार है, और फैंस ने भी इस कैमस्ट्री को खूब पसंद किया।
छिछोरे

फिल्म छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत की आखरी फिल्म थी जो उनके जीवित आई थी, ये फिल्म उनके फैंस को बहुत याद आती है क्योंकि इस फिल्म में सुशांत का एक डायलॉग था जिसमे उन्होंने कहा था, ‘आत्महत्या किसी भी परेशानी का हल नहीं है, हमें लड़ना चाहिए’ और सुशांत खुद ही जीवन में लड़ नहीं पाए। इस फिल्म मे उन्होंने एक और स्ट्रांग मेसेज दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि ‘असफलता जीत की ओर पहला कदम है’।सुशांत की ये फिल्म साल 2019 में आई थी जिसे खूब पसंद किया गया था।
दिल बेचारा

फिल्म दिल बेचारा सुशांत के करियर की अंतिम मूवी है जो उनके दूनिया को अलविदा कहने क बाद आई थी,ये फिल्म 24 जुलाई 2020 को आई थी, ये फिल्म मे सुशांत मैनी का किरदार निभाते है और संजना किजि का, इसमे दोनो खतरनाक बीमारी से जूझते है और जीवित रहने के लिए संघर्ष करते है, इसी दौरान मैनी और किज़ी एक दूसरे से प्यार कर बैठे हैं। इसके बाद, दोनों अपने बचे हुए दिनों को खुशी और सकारात्मक तरीके से बिताने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म मे सुशांत का एक पॉपुलर डायलॉग है जिसमे वो कहते है “जन्म कब लेना है और मरना कब है, हम डिसाइड नहीं कर सकते, पर कैसी जीना है हम डिसाइड कर सकते हैं”।
एम एस धोनी: द अंटोल्ड स्टोरी

सुशांत के कॅरिअर की सबसे बेस्ट फिल्म है भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म “एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” इसमे सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया था। सुशांत की अदाकारी को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया था, और इस फिल्म मे उनकी अदाकारी इतनी बखूबी थी की फैंस सिनेमाघर मे गए थे ‘धोनी’ के फैन के रूप मे और बाहर निकले थे सुशांत के फैन बन कर। साल 2016 में आई इस फिल्म में सुशांत के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी नजर आए थे।