साल 2000 मे आई फिल्म ‘धड़कन’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया, और आज भी फैंस के दिलों मे ये फिल्म बसी हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी के लव ट्रायंगल को दिखाया गया था जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया। इसमें दिखाया गया था कि कैसे देव अंजली से प्यार करता है लेकिन अंजलि की शादी अक्षय कुमार से हो जाती है, फिर भी वो उसे भूलता नहीं है। फिल्म में सुनील शेट्टी ने एक जुनूनी प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।
बता दे की हाल ही में सुपर डांसर 4 रियलिटी शो के सेट पर सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘धड़कन’ की आईकोनिक सीन को एक बार फिर से रि-क्रिएट किया। इस खास एपिसोड का प्रोमो हाल ही मे रिलीज़ किया गया जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है।
बता दे की शिल्पा शेट्टी इस शो मे करीब एक महीने बाद वापसी कर रही है, दरसल वो और उनका पूरा परिवार कोरोना वाईरस के चपेट मे आ गया था, जिसके बाद वो अपने घर मे कोरंटीन थी। और कुछ दिन पहले वो और उनका परिवार पूरी तरह से ठीक हो गया। और अब वो शो मे वापसी का रही है, और इस एपिसोड मे सुनील शेट्टी खाश मेहमान बन के इस शो मे शामिल हुए।
बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने इस शो पर कंटस्टेंट की परफॉर्मेंस को भी खूब एंजॉय किया। बता दे की एक कंटेस्टेंट ने जब ‘बॉर्डर’ फिल्म के एक पॉपुलर गाना ‘संदेशे आते हैं’ पर परफॉर्म किया तो सुनील शेट्टी भावुक हो गए, और इसके साथ सुनील शेट्टी ने बताया कि वो जब भी ये गाना सुनते हैं तो रो पड़ते हैं।