बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, वो अपनी हर छोटी बड़ी बात को अपने फैंस के साथ शेयर करते है। और अब उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिये फैंस को ये जानकारी दी है की उनकी तबियत बिगरी हुई है, जिसके कारण उन्हे सर्जरी करवानी होगी। इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान है।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात को अपने ब्लॉग में लिखा कि “मेडिकल कंडिशन… सर्जरी… मैं लिख नहीं सकता, एबी।” हालाँकि अमिताभ बच्चन ने ये जानकारी नही दी है की उन्हे क्या हुआ है और किस चीस की सर्जरी होनी है और कब होनी है सर्जरी। हालाँकि उनके फैंस दुआ कर रहे है की वो जल्द ठीक हो जाए।
बता दे की इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने लिखा था की “कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है; कुछ काटने पर सुधरने वाला है; जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे”।
T 3826 –
कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ;
जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे
❤️🌹— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 26, 2021
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया क्वेश्चन मार्क के साथ, जो की उनके स्वास्थ के अनिश्चिताओ के बारे मे हो सकता है।
T 3827 – !!!!!! ?????
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 27, 2021
बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान एक सिन को करने मे चोटिल हो गए थे, और वो इतना ज्यादा गंभीर हालत मे पहुँच गए थे की उनकी जान पर बन आई थी। इसके बाद से ही अमिताभ बच्चन की तबीयत समय समय पर खराब होते रही है और वो हॉस्पिटल में भर्ती होते रहे हैं।